Mother's day sepecial story "मम्मी बनाम अम्मा"
painting - Ayushi bandil “म म्मी बनाम अम्मा” मेरी माँ, जिसे हम पहले अम्मा कहते थे। पर बड़ी दीदी के दिल्ली (चाचा के घर) से लौटने के बाद से घर थोड़ा मॉर्डनाइज किया जा रहा था, जिसके तहत अम्मा को मम्मी कर दिया गया। पर नाम बदल देने से इंसान थोड़ी ना बदल जाते हैं। मेरी अम्मा कभी मम्मी नहीं बन पाईं। मम्मी मतलब... जैसे मुकेश की मम्मी वैभव की मम्मी अंकित की मम्मी। ये सब हैं असली मम्मियाँ कितना प्यार करती हैं अपने बच्चों को। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हर एक चीज़ का ध्यान – मेरा बेटा नहाया कि नहीं, खाया कि नहीं, जो मिठाई आई थी उसे मिली की नहीं, जैसी हर चीज़ का ध्यान। और एक अनपढ़ गंवार मेरी अम्मा। किसी चीज़ से कोई मतलब ही नहीं, सिवाय मारने और डांटने के। खेलने चले तो मार, टीवी देखने चले गए तो मार, लड़ाई हो गई तो मार, चोट लग गई तो मार। असल में मेरी माँ का प्यार,...